आसमान को छूने की ख्वाहिश
सूरज की तरह दमकने की ख्वाहिश
चाँद की तरह चमकने की ख्वाहिश
तारों की तरह टिमटिमाने की ख्वाहिश
जुगनू की तरह जगमगाने की ख्वाहिश
बादल की तरह गरजने की ख्वाहिश
बारिश की तरह बरसने की ख्वाहिश
पर्वतों से ऊँचा उठने की ख्वाहिश
फूलों की तरह महकने की ख्वाहिश
नदियों की तरह बहने की ख्वाहिश
परिंदों की तरह उड़ने की ख्वाहिश
अनजान राही को रास्ता दिखाने की ख्वाहिश
लड़खड़ाते हाथों की उम्मीद से थामने की ख्वाहिश
किसी के टूटे अरमानों को फिर से सजाने की ख्वाहिश
सुनी आँखों में एक " नई किरन " जगाने की ख्वाहिश .
प्रीति पराशर




